रेड कार्यवाही के दौरान लावारिश हालत में 500 किलो महुआ लहान मिलने पर मौके पर किया नष्ट*
जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 03 नवंबर 2026 को पुलिस सहायता केंद्र राहौद, खरौद पुलिस ने संयुक्त रूप से ग्राम धरदेही की धनवार बस्ती में रेड कार्रवाई की, कार्रवाई के दौरान मौके पर लावारिस हालत में रखे 20 पीले रंग के डिब्बों में लगभग 500 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। अवैध शराब निर्माण में उपयोग किए जाने वाले उक्त महुआ लहान को पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
*उपरोक्त कारवाई* में ASI राजेंद्र क्षत्रिय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक ओमकार वर्मा एवं चौकी स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा
