⏺️ यातायात पुलिस जांजगीर/जिला परिवहन जांजगीर की संयुक्त टीम द्वारा 36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत स्कूलों में चलने वाले स्कूल बस का फिटनेस चेक करते हुए चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया
⏺️ जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत आग लगने से उचित बचाव के लिए अग्निशमन का भी प्रशिक्षण दिया गया
⏺️ जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत 69 स्कूल वाहनों का फिटनेस चेक किया गया। जिसमें 25 वाहनों में कमी होने से 11000/₹ का समन शुल्क लिया गया
⏺️ वाहन चालकों का अनुभवी डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण, बीपी, शुगर, नेत्र की जांच एवं जनरल चेकअप भी कराया गया
⏩ जांजगीर-चांपा जिले में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जिले के स्कूलों के बसों का फिटनेस चेक कर, भौतिक सत्यापन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य:
सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना और लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रेरित करना।
जान-माल की सुरक्षा पर बल:
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले जान-माल की हानि पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित वाहन चालन की महत्ता समझाई गई।
यातायात पुलिस की अपील:
- हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।
- वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें।
- बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं।
- नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचें।
- नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से परहेज करें।
इस पहल का उद्देश्य जिले में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना है।
⏩ उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी के नेतृत्व में जिला परिवहन अधिकारी जांजगीर एवं निरी. लालन पटेल, प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह यातायात, लांस नायक विशंभर राठौर जिला नगर सेना कार्यालय जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।
