सम्पूर्ण ज़िले में “ज़ीरो इंसिडेंट ऑफ़ वायलेंस” “शून्य हिंसा की घटना” अथवा शून्य विवाद के साथ, पुलिस कर्मियों की मेहनत एवं प्रशासन के साथ तालमेल के चलते चुनाव संपन्न करवाये गए।
पुलिस की मेहनत और कड़ाई ने दिखया रंग। आगे पंचायत चुनाव की तैयारी।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारियों को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पर दी गई बधाई।
नगरीय निकाय चुनाव वर्ष 2024-25 मे जिला सक्ती के अंतर्गत नगर पालिका सक्ती, नगर पंचायत बाराद्वार, नगर पचायत जैजैपुर, नगर पंचायत डभरा, नगर पंचायत चंद्रपुर, नगर पंचायत अडभार कुल 06 जगहो मे संपन्न कराया गया। नगर पालिका सक्ती मे कुल 18 वार्ड थे जिसमे से 06 वार्ड संवेदनशील तथा 12 वार्ड सामान्य, नगर पंचायत बाराद्वार केे 15 वार्डो मे सभी सामान्य, नगर पंचायत जैजैपुर के 15 वार्ड मे से 05 संवेदनशील तथा 10 वार्ड सामान्य, नगर पंचायत डभरा के 15 वार्ड मे सभी सामान्य, नगर पंचायत चंद्रपुर के 15 वार्ड मे सभी सामान्य, नगर पंचायत अडभार के 15 वार्ड मे से 04 वार्ड संवेदनशील तथा 11 वार्ड सामान्य थे जिस पर निर्भिक, निष्पक्ष एवं शांतीपूर्ण चुनाव कार्य को संपन्न कराना चुनौतिपूर्ण होने से चुनाव के पूर्व से सुनियोजित तरिके से मतदान को शांतीपूर्ण कराये जाने के लिए पूरे जिले मे सघन रूप से -पैदल मार्च,
पुलिस पेट्रोलिंग,
रात्री गस्त,
वाहनों की चेकिंग को चुस्ती फुर्ती से कराया जा रहा था।
नगर पालिका सक्ती के लिए 03 पुलिस सेक्टर अधिकारी, 02 पेट्रोलिंग पार्टी तथा 01 क्युआरटी पार्टी।
नगर पंचायत बाराद्वार के लिए 02 पुलिस सेक्टर अधिकारी, 02 पेट्रोलिंग पार्टी तथा 01 क्युआरटी पार्टी।
नगर पंचायत डभरा के लिए 02 पुलिस सेक्टर अधिकारी, 02 पेट्रोलिंग पार्टी तथा 01 क्युआरटी पार्टी।
नगर पंचायत चंद्रपुर के लिए 02 पुलिस सेक्टर अधिकारी, 02 पेट्रोलिंग पार्टी तथा 01 क्युआरटी पार्टी।
नगर पंचायत अडभार के लिए 02 पुलिस सेक्टर अधिकारी, 02 पेट्रोलिंग पार्टी तथा 01 क्युआरटी पार्टी लगाया गया था।
जिले के सभी नगर पालिका/नगर पंचायतो के 93 मतदान केंद्रों मे कुल 179 बल लगाया गया था।
सक्ती जिला के नगरीय निकाय चुनाव मे कुल 260 बल लगाया गया था जिसमे से 10 निरीक्षक, 04 उप निरीक्षक, 13 सहायक उप निरीक्षक, 12 प्रधान आरक्षक 106 आरक्षक, 22 नगर सैनिक तथा 93 कोटवारो को लगाया गया था। जिसमे से 93 कोटवारो को विशेष पुलिस अधिकारी बनाया गया था।
जिले के सभी नगर पालिका/नगर पंचायतो मे निर्भिक निष्पक्ष एवं शांतीपूर्ण रूप से संपन्न मतदान संपन्न कराये जाने से जिले के पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की प्रशंसा की।