जांजगीर चाम्पा। जिले के नवागढ़ थाना में 28 मार्च शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया संघ के साथियों के द्वारा नवपदस्थ पारस पटेल थाना प्रभारी नवागढ़ से बुके गुलदस्ता व साल से भेंट किया गया थाना प्रभारी श्री पारस पटेल जी को क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या, यातायात व्यवस्था, आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और युवाओं में नशा मुक्ति को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अवगत कराया। वहीं, अध्यक्ष मेलाराम कश्यप ने नवागढ क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग रखी। थाना प्रभारी श्री पारस पटेल जी ने पत्रकार को आश्वस्त किया कि सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नवागढ थाना क्षेत्र गाँव सहित ग्रामीणों से बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने का आग्रह किया और कहा कि पुलिस प्रशासन हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर है इस दौर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया संघ के अध्यक्ष मेलाराम कश्यप, उपाध्यक्ष लखन लाल कश्यप, सहसचिव सुनील साहू ,विकास साहू, रुपेश साहू,ग्राम पंचायत गोधना के सरपंच अजय साहू,अश्विनी साहू,परमेश साहू ने सप्रेम भेंट व स्वागत किया गया।
