सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति जांजगीर चांपा के तत्वधान में 30 मार्च दिन रविवार समय 10:00 बजे से शारदा मंगलम जांजगीर में प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिला अध्यक्ष सुखराम मधुकर व मीडिया प्रभारी डॉ ललित कुर्रे ने बताया कि समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों अपने परिजन के साथ सम्मेलन स्थल में पहुंचकर पंजीयन के पश्चात अपना परिचय देंगे कार्यक्रम दिवस 10:00 बजे से पंजीयन कार्यक्रम स्थल में किया जाएगा। प्रतिभागी अपनी दो रंगीन पासपोर्ट फोटो साथ लेकर
आवे। कार्यक्रम स्थल में अर्जेंट पासपोर्ट फोटो की सुविधा रहेगी। सम्मेलन में विधवा ,विदुर ,परित्यक्ता व तलाकशुदा प्रतिभागी भी भाग ले सकते है । समाज के कार्यक्रम को सफल बनाने समिति व समाज लगे हुए हैं। उपरोक्त बातों की जानकारी डॉ ललित कुर्रे ने दी।
