⏺️ निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर की यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार की जा रही है ताबड़तोड़ कार्यवाही
⏺️ पिकअप वाहन चालक एवं मोटर साइकल चालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 8500 -1800/₹ का कुल 10300/ का समन शुल्क चार्ज किया गया
⏺️ सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए एवं यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध की जा रही है लगातार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई
⏩ श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01.04.2025 को थाना जांजगीर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग किया गया। जिसमें पिकअप चालक के द्वारा में सवारी बैठा कर एवं मोटर सायकल चालक द्वारा मोबाइल फोन से बात करते हुए मो. सा. चलाने पाए जाने पर चालकों के विरूद्ध के धारा mv act के तहत कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन चालक से 8500/₹ एवं मोटर सायकल चालक से 1800/₹ का समन शुल्क लिया गया है।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक नीतीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
