जांजगीर-चांपा 05 अप्रैल 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ जिला जॉजगीर-चाम्पा (छ०ग०) अंतर्गत नगर पालिका जॉजगीर क्षेत्र वार्ड क्रमांक 25 के आंगनबाड़ी केन्द्र 01 एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ऑगनवाड़ी केंद्र खोखरा 07, सेवई डीपहारा व अवरीद 01 में पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि प्राविधिक मूल्यांकन सूची का प्रकाशन कार्यालयीन सूचना पटल पर कर दिया गया है। जिस किसी अभ्यार्थियों को प्राविधिक सूची में आपत्ति हो तो वे 16 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय पर दावा/आपत्ति कर सकते है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी दावा/आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेगे, न ही दावा/आपत्ति में नये दस्तावेज स्वीकार किये जायेगे।
