⏺️आरोपी दाउराम उर्फ कोंदा निवासी ग्राम देवरी थाना शिवरीनारायण
⏺️ आरोपी के कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1800/रूपये बरामद किया गया
⏺️ रेड कार्यवाही के दौरान देवरी डेरा में लावारिश हालात में लगभग 200 किलो महुआ लाहन मिलने से मौके पर ही नष्ट किया गया
⏺️ आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में SDOP चांपा श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्ग दर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी दाउराम उर्फ कोंदा निवासी ग्राम देवरी थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3600/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रआर शिवनंदन जलतारे, विजय निराला आरक्षक तेरस साहू, टुकेश्वर डनसेना, प्रवीण साहू थाना शिवरीनारायण का सराहनिय योगदान रहा।
