जांजगीर-चाम्पा पुलिस
⏺️ आदतन बदमाशो के विरूद्ध थाना में लूटपाट, बलवा, मारपीट, गाली गलौच, धमकी देकर भय पैदा करने जैसे गंभीर अपराध एवं असमाजिक लोगो से गुटबाजी कर आम लोगो को डराना धमकाना करने संबंधी दर्ज है शिकायत /अपराध
⏺️ बदमाशो का अपराध करने के प्रवृत्ति में कोई सुधार नही होने के कारण आम जनता में इसके प्रति भय एवं आक्रोश का वातावरण बना हुआ है जिसे ध्यान में रखते हुए थाना के गुंडा सुची में नाम शामिल की गई
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में शांति व्यस्था बनाए रखने के लिए जिले के निगरानी बदमाशों/गुंडा बदमाशों के ऊपर सतत निगरानी रखते हुए उनके निवास स्थान पर थाना/चौकी पुलिस द्वारा बदमाशो के गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई है।
⏩ इसी कड़ी में आम जनमानस/लोगो की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बदमाशो का अपराध करने के प्रवृत्ति में कोई सुधार नही होने के कारण आम जनता में इसके प्रति भय एवं आक्रोश का वातावरण बना हुआ है जिसे ध्यान में रखते हुए बदमाशो का नाम गुंडा बदमाश की सूची में शामिल किया गया जिसमें थाना जांजगीर क्षेत्र में 03 गुंडा बदमाश का नाम एवं थाना सारागाव 01, एवं थाना चांपा में 01 इस प्रकार कुल 05 आदतन बदमाशो का नाम गुंडा सुची में शामिल किया गया है।
⏩ बदमाशो का गुंडा सुची में लाने की कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी सारा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा का सराहनीय योगदान रहा।
