जांजगीर चाम्पा। एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान वृक्षारोपन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के महावीर वनस्थली पार्क में एक पौधा लगाकर शुभारंभ किया गया इसी के साथ जिला स्थानीय आम जनों से आग्रह किया गया की सभी को एक पेड़ अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। सेवा सहकारी समिति नरियरा प्रांगण मैं नीम कटहल, आम , जामुन एवं अन्य प्रकार के पौधारोपण करते हुए हेमंत साहू के द्वारा इसके उद्देश्य के बारे में बताया गया कि एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण कर के उन्हें सम्मानित करना तथा पर्यावरण संरक्षण को मातृत्व के प्रति स्थाई स्मृति बनाना है जो यह दर्शाता है की माताएं भी पेड़ की भांति हमारे जीवन को पोषण और संरक्षित करती है पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल हैं जैसे की हवा पानी मिट्टी पेड़ पौधे जानवर और अन्य जीव जंतु पर्यावरण के घटक परस्पर एक दूसरे के साथ जुड़कर समग्र परिस्थिति तंत्र का निर्माण करते हैं इस कारण हम सभी को एक पेड़ प्रत्येक वर्ष अवश्य लगाना चाहिए। हमारे जीवन में वृक्ष एवं पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से बतलाया गया। इस 2,0 वृक्षारोपण कार्यक्रम संस्था प्रबंधक हेमंत साहू साथ में स्टाप के साथी बड़े ही उत्साह के साथ पौधारोपण किया गया।
