⏺️ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब शराब बिक्री एवं बनाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
⏺️ छापेमारी में लावारिस हालात में लगभग 90 बोरी महुआ लहान एवं शराब बनाने में उपयोग करने वाला 40 नग सिल्वर का तबेला जुमला कीमती 1,05,000₹/बरामद
⏺️ लावारिश हालात में मिले महुआ लहान को मौके पर ही नष्टीकरण किया गया
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस टीम के द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर आज दिनांक 31/07/2025 को थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के बुंदेला सबरीया डेरा में रेड कार्यवाही किया, नाला तरफ मौके पर लावारिस हालात में 90 बोरी महुआ लहान एवं शराब बनाने में उपयोग करने वाला बर्तन मिला।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, ASI रामप्रसाद बघेल एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
