⏺️ आरोपी के कब्जे से 62.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹ 6,250/ एवं परिवहन में उपयोग मोटर सायकल क़ीमती ₹ 80,000/- एवं मोबाइल क़ीमती ₹ 9,000/- बरामद
⏺️ आरोपी महेश पटेल उम्र 20 साल निवासी भूईगांव थाना पामगढ़
⏺️ आरोपी के विरूध्द धारा 34(2),59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) चांपा श्री यदुमणी सिदार* के नेतृत्व में मुखबीर सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी महेश पटेल के कब्जे से 62.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमत ₹ 6250/- परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती ₹80,0000/- एवं सम्पर्क स्थापित करने हेतु मोबाइल कीमती ₹ 9,000 /- कुल कीमती 95,250 बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2) ,59 (क)आबकारी अधिनियम के तहत मौके पर कार्यवाही करते हुए अपराध पीजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, ASI रामप्रसाद बघेल , आरोषक वेद राम पटेल, राजेश कश्यप, अर्जुन यादव, दिनेश चौहान फिल्म का सराहनिय योगदान रहा।
