डभरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 37 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद सामग्री:
- छोटू लाल खूंटे, पिता – बुधराम खूंटे, उम्र – 38 वर्ष, निवासी – ग्राम सपोस
बरामद: 07 लीटर कच्ची महुआ शराब
अनुमानित कीमत: ₹700/-
- गणेश सोने, पिता – फूलचंद सोने, उम्र – 35 वर्ष, निवासी – ग्राम मेढआपाली, थाना डभरा
बरामद: 30 लीटर कच्ची महुआ शराब
अनुमानित कीमत: ₹3000/-
जब्त वाहन: मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BP 5171 (अनुमानित कीमत ₹50,000/-)
घटना का विवरण:
थाना प्रभारी डभरा द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु विशेष मुखबिर तैनात किए गए थे। दिनांक 05.08.2025 को दो अलग-अलग सूचना प्राप्त हुई:
पहली सूचना ग्राम सपोस (चैत्रीयभाटा) से प्राप्त हुई कि वहां एक व्यक्ति ग्राहक की प्रतीक्षा करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है।
दूसरी सूचना ग्राम मेढआपाली से मिली कि एक व्यक्ति अपने मोटरसायकल में शराब भरकर बेचने की फिराक में है।
दोनों सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के निर्देशन में दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कुल 37 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹3,700/-) और मोटरसायकल (कीमत ₹50,000/-) को जब्त किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 251/2025 एवं 252/2025, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 05.08.2025 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
कार्यवाही में विशेष योगदान देने वाले अधिकारीगण:
सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू,एच. एन. ताम्रकार,आरक्षक एकेश्वर चंद्रा, राजेश धीरहे, शिव यादव, मिरिश साहू
👉 डभरा पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध उसकी कड़ी निगरानी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस प्रकार की कार्यवाहियाँ भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।
जांजगीर टाइम्स न्यूज
