- आरोपिया – राजकुमारी ओगरे उम्र 43 वर्ष निवासी इंदिरा नगर पामगढ़ थाना पामगढ़ जिला जांजगीर- चांपा
- आरोपिया के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर आरोपिया राजकुमारी ओगरे निवासी इंदिरा नगर पामगढ़ के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 2000/₹ रुपये को बरामद किया जाकर आरोपिया के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 357/25 धारा 34(2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्रधान आर. राजेश कोशले आर. उमेश दिवाकर, महेन्द्र राज, श्याम सरोज ओगरे, म. आर अंजिमा बंजारे एवं सैनिक अनिल दिनकर थाना पामगढ़ का योगदान रहा।
जांजगीर टाइम्स न्यूज
