- 👉 थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़ एवं थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही
- 👉 आरोपियों के कब्जे से 33 लीटर अवैध शराब कीमती 14,000/₹ एवं परिवहन में प्रयुक्त दो मोटर सायकल बरामद
- 👉 आरोपियों के विरुद्ध धारा आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपी अनुराग यादव उम्र 40 साल निवासी कालिका होटल के पीछे जांजगीर थाना जांजगीर के कब्जे से 8.64 लीटर देशी प्लेन शराब परिवहन करते पकड़ा गया है। थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी 01. राजू साहू उम्र 49 साल निवासी तनौद हटवारा पारा 02. बृजराम केंवट उम्र 42 साल निवासी तनौद हटवारा पारा थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 17.460 लीटर देशी प्लेन व अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी सुभाष मनहर उम्र 27 वर्ष साकिन भुईगांव थाना पामगढ़ के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ एवं थाना जांजगीर से ASI नरेंद्र डीक्सेना का सराहनिय योगदान रहा।
