मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत लाल मटियारा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभा कक्ष सक्ती में मछुआरा समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिले की सभी मछुआरा समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में वर्तमान में 41मछुआरा सहकारी समितियाँ पंजीकृत हैं, ग्राम पंचायतों स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सरपंचों द्वारा मछली पालन की अनुमति न दिए जाने का मुद्दा प्रमुख रूप से सामने आया।
मछुआरा समाज के सदस्यों ने मांग रखी कि मछली पालन हेतु आवेदन की प्रक्रिया ग्राम पंचायत से हटाकर सीधे विभागीय स्तर से स्वीकार की जाए, जिससे किसानों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत लाल मटियारा ने कहा कि उनकी नियुक्ति 4 अप्रैल को हुई और 9 अप्रैल से उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 14 अप्रैल से वे लगातार प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। सक्ती जिले का दौरा एक डेढ़ माह पूर्व प्रस्तावित था, लेकिन मानसून एवं किसानी कार्य की व्यस्तता के कारण विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जिले के मछुआरों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है। नए जिले में प्रारंभिक स्तर पर कुछ समस्याएँ सामने आ रही हैं, जिन्हें शीघ्र निराकृत किया जाएगा। परंपरागत मछुआरा समिति पंजीयन,पट्टा आवंटन, मछली पालन को प्रोत्साहन एवं अन्य संबंधित मुद्दों का त्वरित समाधान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि वे जिले का दौरा वर्ष में दो बार करेंगे एवं 5 अक्टूबर को रायपुर में होने वाले मछुआरा जागरूकता सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए प्रधानमंत्री के ‘किसानों की आय दोगुनी करने’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु
बैठक का आयोजन किया गया है
समीक्षा बैठक मे द्रोपदी कीर्तन चंद्रा जिला पंचायत अध्यक्ष, विद्या सिदार सभापति स्थाई कृषि समिति एवं प्रदेश मंत्री,मछली पालन विभाग सहायक संचालक सत्यजीत बिस्वास,
अभिषेक शर्मा सक्ती नगर अध्यक्ष, गेंद राम मनहर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, भरत यादव उपाध्यक्ष नगरपालिका सक्ती,अरुण शर्मा जिला मंत्री दादू केवट पूर्व पार्षद सक्ती ,विजय ध्रुव,नवीन धीवर,बजरंग धीवर विजय केवट,राजू केवट,अजय कुमार,देवब्रत भीष्म,अखिलेश भीष्म, किशन,अशोक जलतारे,रामनारायण धीवर ,भागीरथी धीवर,दामोदर,रामेश्वर ,रविशंकर ढीमर सहित बड़ी संख्या में मछुआरा समूह और समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जांजगीर टाइम्स न्यूज
