अंबिकापुर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 5वीं कक्षा की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई।मामले में पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि गांव के ही एक युवक ने नाबालिग छात्रा को धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां प्रसव हुआ। हालांकि, जन्म के कुछ ही समय बाद बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।इस बीच पुलिस ने आरोपी युवक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और स्तब्धता का माहौल है।
जांजगीर टाइम्स न्यूज
