इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्रीगण और अन्य सदस्यगण उपस्थित होंगे।
बैठक की आवश्यक तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की गई है।
माननीय मुख्यमंत्री जी के बाइट के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा गत कारणों से मीडिया का प्रवेश कलेक्ट्रेट के गेट नम्बर एक एटीएम के बाजू वाले प्रवेश द्वार से निर्धारित किया गया है।
मीडिया के प्रतिनिधि उक्त प्रवेश द्वार से प्रवेश कर कलेक्ट्रेट के प्रथम तल में स्थित ऊपर वातानुकूलित आडिटोरियम में बैठेंगे।
जैसे ही बैठक समाप्त होगी। बाइट के लिए आप सभी को निर्धारित स्थान तक आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक एवं अन्य कार्यक्रम संबंधित फ़ोटो, वीडियो आपको जनसंपर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
इस दौरान आप दोपहर 12 बजे अपनी उपस्थिति समय पर देते हुए निर्धारित स्थान पर बैठने का कष्ट करेंगे और प्रवेश के दौरान आईकार्ड मांगे जाने पर दिखाने में सहयोग करेंगे।
