👉आरोपी धनेश राठौर उम्र 45 वर्ष निवासी पूटपुरा थाना जांजगीर
👉आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश के पालन में दिनांक 16/09/25 को जरिए मुखबिर सूचना मिला की पुटपुरा हाईवे चौक के पास एक व्यक्ति अवैध तरीके से मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने के फिराक में घूम रहा है की सूचना पर मौके पर घेराबंदी किया गया जो आरोपी धनेश राठौर निवासी पुटपुरा को पुलिस हिरासत में लिया गया जिसके कब्जे से 80 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 500/रू को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध क्रमांक 860/ 25 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
