ब्रेकिंग न्यूज़
- आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- गिरफ्तार आरोपी रामधनी बंजारे उम्र 39 वर्ष निवासी मिस्दा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्ग दर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी रामधनी बंजारे पिता पुनाराम बंजारे निवासी मिस्दा के कब्जे से 9 लीटर अवैध कच्ची महुआ कीमती 900 रुपए को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ अपराध क्रमांक 412/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
