- महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- आरोपी मोनू उर्फ चतुर्भुज कश्यप उम्र 32 साल निवासी छितापाली चौकी पतोरा थाना बलौदा
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.09.25 की रात्रि में आरोपी द्वारा महिला के घर अंदर घुसकर सूनेपन का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 377/25 धारा 64( 1) 115 (2) 331(4 )बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए चौकी पंतोरा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
