जांजगीर-चांपा। 30.09.2025
स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत् हॉस्पिटल परशुराम चौक चांपा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन हॉस्पिटल प्रबंधक द्वार किया गया था।
चिकित्सक डॉ. लक्ष्मीकांत सोनी ने अपने चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए शिविर का शुभारंभकिया। शिविर में मुख्य रूप से
हद्दी रोग , जनरल सर्जरी , स्त्रीरोग , मौसमी बीमारी से संबंधित मरीजो का निःशुल्क उपचार किया गया। इस प्रकार श्री कृष्ण हॉस्पिटल में इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
सुबह 10 बाजे से दोपहर 01 बाजे तक किया गया जीसमे कुल 100 से अधिक मरीजो का निःशुल्क परामर्श सहित उपचार प्रदान किया गया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया गया। शिविर में मुक्त रूप से चिकित्सालय के संचालक डॉ. लक्ष्मीकांत सोनी सहित समस्त स्टाफ का योगदान रहा ।
