- आरोपी के कब्जे से चोरी का गुटका, सिगरेट एवं घटना में प्रयुक्त रॉड, रिक्शा को किया गया बरामद
- गिरफ्तार आरोपी जुबेरअली पिता रमजान अली उम्र 26 वर्ष निवासी बम्हनीडीह जिला जांजगीर चाम्पा
- आरोपी के विरूद्ध धारा 331 (4), 305(a) BNS के तहत की कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर मामले का विवरण
दिनांक 14.10.2025 की रात्रि में बम्हनीडीह बस स्टेण्ड में स्थित दुकान का शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर से सामान गुटखा और सिगरेट कीमती लगभग 20000/ रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया। प्रार्थी गगन अग्रवाल निवासी बम्हनीडीह की सूचना रिपोर्ट पर थाना बम्हनीडीह में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
चोरी एवं नकबजनी के अरोपियो को पकडकर गिरफ्तार करने के संबंध में विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के द्वारा दिये गये निर्देशन में व अति पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में तत्काल आरोपी व चोरी गये मशरूका की पता पतलाश में जुट गये इसी क्रम में मुखबिर सूचना मिला कि गावं के जुबेरअली को रात में घुमते फिरते देखा गया था जो अदातन चोर है, जिसको पतातलाश पर हमराह स्टाप एवं गवाहन के साप्ताहिक बाजार की ओर गये जहां साप्ताहिक बाजार में जुबेरअली उपस्थित मिला जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किए जाने से चोरी किये एवं मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त राड, तीन पहिया रिक्शा को बरामद किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक के.पी. सिह थाना प्रभारी थाना बम्हनीडीह, प्र.आर. मिलन राठौर, सुनील सिंह, आरक्षक जयराम बिंझवार, अमीर सिंह पैकरा, शैलेन्द्र राठौर एवं थाना स्टाप का विशेष येागदान रहा।
