- आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- गिरफ्तार आरोपी उत्तम कश्यप पिता बैसाखू कश्यप निवासी गोधना थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी उत्तम कश्यप के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ कीमती 2500 रुपए को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ अपराध क्रमांक 487/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश शेन्डे थाना प्रभारी नवागढ़, सउनि. भुनेश्वर राठौर आरक्षक, श्याम कुमार शांते, देवराज लसार, रामसरकर कश्यप, प्रधान रक्षक चंद्रकांत कश्यप एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।
