- छापेमारी के दौरान लावारिश हालत में मिले 300 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद एवं अलग अलग 08 ट्रम में रखे भारी मात्रा में महुवा लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया
- मौके पर शराब बनाने का सिल्वर का बर्तन मिलने पर जप्त किया गया
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा ग्राम कटोद रेड कार्यवाही किया मौके पर लावारिश हालत में 300 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद एवं अलग अलग 08 ट्रम में भरा महुआ लहान मिलने पर मौके पर ही नष्ट किया गया एवं शराब बनाने का बर्तन को जप्त किया गया है।
⏩ उक्त कार्यवाही में निरीक्षक- कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
