जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर तहसील अंतर्गत ग्राम मुनुंद में अर्जुनी लकड़ी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्राली करीब एक घंटे से सड़क किनारे खड़ा होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली में लदी लकड़ी के अवैध होने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि धान की फसल कटाई के बाद से क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्कर सक्रिय हो गए हैं और लगातार जंगलों से लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुनुंद गांव में खड़ा यह ट्रैक्टर-ट्राली संदेह के घेरे में आया है।
मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। एसडीएम एवं तहसीलदार को इसकी जानकारी भेजी गई है। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि लकड़ी वैध है या अवैध।
