खरीदी केंद्र नगरदा मे धान के बोरो की सिलाई, स्टेकिंग, धान की मात्रा, धान की गुणवत्ता, हमालो की संख्या, आज कितने किसानो का टोकन कटा, खरीदी रिपोर्ट, सीसीटीवी कैमरो की उपलब्धता आदि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खरीदी प्रभारी को धान का निर्धारित वजन मे खरीदी करने, धान की स्टेकिंग रोज शाम तक अनिवार्य करने, बोरो की सीलाई समय पर करने, रकबा समर्पित समय पर करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए