जांजगीर-चांपा में बंदर ने मासूम बच्ची को मां की गोद से छीनकर कुएं में फेंक दिया. इस घटना के बाद से पूरा गांव सहमा हुआ है. हालांकि, बच्ची जिस तरह बची वह पूरी घटना बेहद दिलचस्प है. लोग कह रह बच्ची को भगवान ने बचाया…
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बंदर ने 15 दिन की मासूम बच्ची को उसकी मां की गोद से छीनकर गहरे कुएं में फेंक दिया. यह घटना सिवनी गांव की है. गांव में मां बच्ची को गोद में लेकर बाहर बैठी थी, तभी अचानक एक बड़ा बंदर आया और बच्ची को झपट्टा मारकर छीन लिया. बंदर बच्ची को लेकर भाग और गांव में ही एक खुले कुएं में फेंक दिया.
जब तक मां कुछ समझ पाती, बंदर बच्ची को लेकर भाग गया था. मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े. बच्ची की खोजबीन शुरू हुई. कुएं में लोगों ने झांका तो उसमें बच्ची पानी के ऊपर उतराती नजर आई. करीब 10 मिनट तक बच्ची पानी में ही रही. गांव में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास एकत्र हो गए थे. कुछ लोग रस्सी और बाल्टी की मदद से पानी उतरा रही बच्ची को बाहर निकाला.
डायपर बना लाइफ जैकेट
करीब 10-15 मिनट तक पानी में पड़े रहने के कारण बच्ची बहोश हो गई थी. दरअसल, बच्ची पानी की सतह पर तैरती दिखी. इसकी वजह डायपर था. मां ने बच्ची को डायपर पहनाया हुआ था, जिसकी वजह से वह पूरी तरह पानी में नहीं डूबी. डायपर ले लाइफ जैकेट जैसा काम किया. इसी कारण बच्ची का कुएं में रेस्क्यू तेजी से हो सका. हालांकि, बाहर आने के बाद बच्ची को बेहोश देखकर परिजनों का बुरा हाल था. तभी गांव की नर्स वहां आई.
