- ग्राम केरा हसदेव नदी पुल के पास चक्का जाम कर आवागमन अवरुद्ध करने वालो के खिलाफ पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
दिनांक 29/01/26 को थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम मोहतरा निवासियों के द्वारा गांव में भारी मात्रा में राखड़ डंपिंग करने जिसके उड़ने से प्रदूषण होने, स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव होने से, राखड़ा डंपिंग को रोक लगाने कि मांग को लेकर केरा रोड हसदेव नदी पुल के पास रोड के चारो तरफ घेरा बनाकर बैठकर अवागमन को अवरुद्ध करते हुये चक्का जाम कर दिये थे और लोगों को आने जाने नहीं दे रहे थे जिसमें आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसको ध्यान में रखते हुए नवागढ़ पुलिस द्वारा चक्काजाम करने वालो के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण में शीघ्र आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की जावेगी।
