थाना सारागांव क्षेत्र के लंबे समय से फरार चल रहे 03 स्थाई वारंटी को पकड़ने में सारागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलतापुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु सारागांव पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 03 स्थाई वारंट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। स्थाई वारंटी का नाम—
महेंद्र कुमार कश्यप निवासी कमरीद
देवीप्रसाद बरेट निवासी चोरिया
नरेंद्र सूर्यवंशी निवासी मोहगांव इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी सारागांव, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े आरक्षक शंकर जय किशन, रामायण कंवर का सराहनीय भूमिका रही।