- आरोपियों द्वारा नए वर्ष की रात में मारपीट व महिलाओं से अभद्रता कर हो गया था फरार
गिरफ्तार आरोपी
01 मोईन खान पिता समीर खान22 वर्ष संजय नगर अकलतरा
02 अविनाश सारथी पिता लक्ष्मण सारथी 19 वर्ष संजय नगर अकलतरा
03 नासिर खान पिता समीर खान 23 संजय नगर अकलतरा
04 सुमित कुमार पिता शिवराम उम्र 23 वर्ष संजय नगर अकलतरा
थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नए वर्ष की रात मारपीट, गाली-गलौच एवं महिलाओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 331(6), 296, 115(2), 351(2), 3(5), 74, 238 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
प्रार्थी सागर गुप्ता, निवासी संजय नगर, अकलतरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 31.12.2025 को वह अपने परिवार के साथ घर में नया वर्ष मना रहा था। इसी दौरान आरोपी मोईन खान, नासिर खान, सुमित कुमार एवं अविनाश सारथी प्रार्थी के घर के सामने आकर माँ-बहन की अश्लील गाली-गलौच करने लगे। मना करने पर आरोपीगण एक राय होकर रात्रि में प्रार्थी के घर में घुस आए और मारपीट कर हाथ- मुक्का एवं स्टील रॉड से चोट पहुंचाई। साथ ही महिलाओं के साथ गलत हरकत की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना के बाद से आरोपी फरार थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी।
प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 03.02.2026 को आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर, आरक्षक गौ करण राय, राजा जयप्रकाश का सराहनीय योगदान रहा।
