थाना बिर्रा पुलिस द्वारा साप्ताहिक बाजार में की गई जागरूकता अभियानपुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू द्वारा आज दिनांक 05.02.26 को बिर्रा पुलिस एवं ग्राम कोटवार द्वारा साप्ताहिक बाजार में नागरिकों को साइबर जागरूकता और यातायात सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में बाजार में आने वाले आम जनता को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। निरीक्षक जय कुमार साहू ने लोगों को बताया कि साइबर अपराध जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड और ऑनलाइन लेन-देन में सुरक्षा उपाय अपनाना कितना महत्वपूर्ण है। साथ ही, यातायात नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। ग्राम कोटवार एवं पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लोगों से व्यक्तिगत अनुभव साझा कर उन्हें सजग रहने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी बिर्रा ने बताया कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य न केवल जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि लोगों को तकनीकी और डिजिटल खतरों से सुरक्षित रखना भी है। नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि वे अब अधिक सतर्क और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएँगे।