गांव को अपराध मुक्त बनाने महिलाओं ने पुलिस टीम के साथ किया महिला कमांडो टीम का गठन
गांव को अपराध गुप्त बनाने में महिला कमांडो टीम का पुलिस अधीक्षक ने की प्रशंसामामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे ) ने जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम हेतु महिला कमांडो टीम का गठन किया जा रहा है इसी क्रम में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली जयप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में ग्राम पिसौद के कूटी आश्रम में गांव के सरपंच धजाराम साहू के नेतृत्व में महिला कमांडो टीम की गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में गांव के सरपंच,पंच, बीडीसी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 80 महिलाओं की महिला कमांडो टीम का गठन किया गया उक्त कार्यक्रम में CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के द्वारा महिला कमांडो टीम को गांव में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा गांव में नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये इसके साथ ही थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिला कमांडो टीम तथा गांव के सभी व्यक्तियों को थाने का नंबर प्रदान किया गया तथा किसी भी तरीके की सूचना मिलने पर या कोई भी समस्या होने पर तत्काल थाना सूचित करने समझाइए दिया गया तथा सूचना देने वालों की जानकारी गोपनीय रखने के संबंध में बताया गया महिला कमांडो टीम को पुलिस के प्रतिनिधि बतौर काम करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाना सूचित करने समझाइश दिया गया गांव में महिला कमांडो टीम का गठन होने से गांव के माहौल को अच्छा बनाने में महिला कमांडो टीम का विशेष योगदान रहेगा तथा महिला कमांडो टीम के सहयोग से अवैध गतिविधि में सम्मिलित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी