जांजगीर-चांपा जिले के गौरव ग्राम पंचायत अवरीद भाटापारा में, आज दिनांक 7 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री अखंड नवधा रामायण पाठ का शुभारंभ कलश यात्रा एवं भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ।
धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ, यह भव्य कलश यात्रा नवधा स्थल से मोहल्ला से प्रारंभ हुई। यात्रा का मार्ग आस्था का केंद्र रहा, जिसमें माताएं और बहनें बड़ी संख्या में शामिल हुईं। शोभायात्रा में ठाकुर देव तालाब से जल भरकर भाटापारा स्कूल, मोहल्ला से गुजरते हुए पुनः अखंड नवधा रामायण पंडाल के पास अपनी यात्रा पूरी की।
कलश यात्रा के दौरान माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया और पूजा-अर्चना की।
प्रारंभ: 7 फरवरी (कलश यात्रा के साथ)समापन 17 फरवरी होगा।
श्री अखंड नवधा रामायण पाठ, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरित्र का गुणगान किया जाएगा।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक चेतना और एकजुटता का प्रतीक है। अखंड नवधा रामायण के दौरान प्रतिदिन मानस मंडलियों द्वारा राम कथा का मधुर गायन एवं प्रवचन किया जाएगा, जिसमें आस-पास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
समस्त ग्रामवासी अवरीद भाटापारा
