जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना अंतर्गत राहौद चौकी के ग्राम धरदेई में संदिग्ध अवस्था में युवक की तालाब में लाश मिली है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक के हाथ पर टैटू का निशान बना हुआ है। अभी तक शव की पूर्ण पहचान न हो पाने पर अज्ञात बताया जा रहा है। सूचना पाकर चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
