आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ बाराती बाजा में नाचने की बात को लेकर चाकू से प्राण घातक हमला का हो गया था फरार
प्रकरण में पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर
आरोपियों के विरुद्ध धारा 109 (1), 191 (2), 191(3), 296, 351(3) BNS के तहत कार्यवाही की गई
गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र यादव उम्र 19 वर्ष निवासी बोरसी पामगढमामले का विवरण इस प्रकार है आहत गौरव बरेठ अपने दोस्तों के साथ दिनांक 10/02/2026 को शाम में बाराती में ग्राम अफरीद गये थे जहां ग्राम बोरसी पामगढ़ से एक और बाराती आए थे उसी बाराती के बीच आहत नाचने की बात को लेकर, बोरसी बाराती के लोग नाचने से मना किये तो नहीं माने इसी बात को लेकर आरोपियों द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से गौरव बरेठ एवं उसके साथी सागर बरेठ को हमला कर दिए जिसे चोट होने से ईलाज हेतु अस्पताल बिलासपुर ले जाकर भर्ती किये थे।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस द्वारा त्वरित वैज्ञानिक अधिकारी के साथ घटना स्थल अफरीद अमहापारा का पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इलाजरत आहत गौरव बरेठ जो बिलासपुर लाईफ केयर अस्पताल में भर्ती है जिसका कार्यपालिक दण्डाधिकारी से मृत्युकालित कथन कराया गया था। प्रकरण के मुख्य फरार आरोपी नरेंद्र यादव निवासी बोरसी जो घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही जी जिसको सकुनत से दबिश देकर पकड़ा जिसको पुछताछ करने पर घटनाकारित करना स्वीकार किये जाने से विधिवत कार्यवाही की गई।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी, ASI राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक दीपक ठाकुर, गोवर्धन टाइगर, दुर्गेश, शंकर जय किशन का सराहनीय योगदान रहा।