- आरोपियों द्वारा चोरी किये मोटर सायकल को बेचने के फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा
- आरोपियों द्वारा रात्रि में घर से चोरी कर हो गया था फरार
- आरोपियों के कब्जे से चोरी किए एक मोटरसाइकिल नगदी रकम ₹700 एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद किया गया
- आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 87/26 धारा 331(4),303(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी
(1) अमृतलाल पटेल पिता रामलाल पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी राजापारा चांपा थाना चापा
(2) घनश्याम लाल चौहान उर्फ ब्लूटूथ पिता जेठू राम चौहानउम्र 37 वर्ष निवासी बैग बुढ़वा थाना शक्ति जिला शक्ति
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29/01/26 की रात्रि में प्रार्थी जगजीवन कुर्रे निवासी बिहारगनी के घर से किसी अज्ञात चोर के द्वारा राशन सामग्री, एक मोटरसाइकिल एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विविचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना मिला की चोरी गए मोटरसाइकिल को दो व्यक्ति बचने के फिराक में घूम रहा है जो घेरा बंदी कर दोनों व्यक्ति को पकड़े जिनका नाम अमृतलाल एवं श्यामलाल हैं जिनसे पूछताछ मेमोरेंडम कथन लिया जिन्होंने बताया कि घटना दिनांक को मोटरसाइकिल राशन सामान एवं नगदी रकम चोरी किए थे जिसमें से राशन सामान नगदी रकम को खर्च कर दिए हैं, दोनों आरोपियों के द्वारा उक्त घटना करित करना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, आरक्षक शंकर राजपूत, नीतीश विश्वकर्मा, विनोद राठौर, महिला आरक्षक रेखा यादव का सराहनीय योगदान रहा।
