- जांजगीर चांपा पुलिस होली त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनज़र रखते हुए गुंडा बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई शुरू
- शांति और कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले भर में आदतन बदमाशों पर सतत निगरानी रखी जा रही है
- आदतन गुंडा बदमाश रजत उर्फ गोलू दीवान जिसको वर्तमान में एक वर्ष के लिए जिला बदर की कार्यवाही भी किया जा चुका है
- आरोपी बदमाश के कब्जे से 4.744 किलो गांजा कीमती 2,40,000₹ का अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद
- गिरफ्तार आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू पिता हरिहर दिवान उम्र 31 वर्ष बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह —- चेतावनी—-
गुंडा बदमाश, असामाजिक तत्वों गैर कानूनी गतिविधियों से एवं शांति भंग करने वाले क्रियाकलापों से दूर रहे। अन्यथा जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय पांडेय (IPS) के निर्देशन में जिले में होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले के आदतन गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है।
इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस मुखबिर सूचना मिला कि आदतन बदमाश रजत उर्फ गोलू दीवान द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु रखा है, जो ग्राहक तलाश रहा है कि सूचना पर DSP मुख्यालय विजय पैकरा के नेतृत्व में थाना बम्हनीडीह/ सायबर सेल पुलिस द्वारा बम्हनीडीह बिर्रा मेन रोड चारपारा रोड में रेड कार्यवाही कर आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से 4.774 किलो ग्राम गांजा कीमती 2,40,000 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट अंतर्गत विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.02.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। किया गया।
⏺ उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आर. राजकुमार चंद्रा, आर. गिरीश कश्यप, माखन साहू प्रदीप दुबे, प्रतीक सिंह, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह, थाना बम्हनीडीह से, उनि के.पी. सिंह, थाना प्रभारी बम्हिनडीह, SI भवानी सिंह चौहान चौकी प्रभारी नैला, सउनि जयनंदन मार्बल, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, मिलन राठौर, आर शैलेन्द्र राठौर, सचेंद्र साहू, शिव भोला कश्यप, उमेश कश्यप, जयराम बिंझवार, भूपेंद्र गोस्वामी एवं थाना बम्हनीडीह स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।
