आयोजित की गयी बैठक में CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे, तहसीलदार आर के मरावी, नायक तहसीलदार श्रीजल साहू सहित शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि गण, सरपंच, उप सरपंच शहर के पार्षद,गणमान्य नागरिक शामिल हुए जिन्हें होली के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा विस्तृत रूप से चर्चा किया गया जिसमें होली मनाने के दौरान निम्न बातों का ध्यान रखने बताया गया जिसमे
*केवल हर्बल रंगों का उपयोग करें जिससे किसी को नुकसान ना हो।
*होलिका दहन को सुरक्षित स्थान पर करें और इलेक्ट्रिक खम्बो एवं तार से दूर रखें।
*एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें और किसी को भी कष्ट ना पहुंचाएं।
*होली के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
*पानी से भरे गुब्बारे का प्रयोग ना करें जो दूसरों को तकलीफ या नुकसान पहुंचा सकते हैं।
*किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाये और उनके व्यक्तिगत अधिकारों का सम्मान करें।
*ग्रीस या कांच युक्त रंगों का प्रयोग ना करें क्योंकि यह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
*जानवरों पर रंग न लगाये।
*अश्लील शब्दों और हरकतों से बचें।
*बेवजह शहर में घूमकर या हुडदंग करके शांति भंग ना करें।
*दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग ना करें।
*मुखौटो का प्रयोग ना करें क्योंकि यह अपराधों को बढ़ावा दे सकता है।
*ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग ना करें।
*वाहनों में या सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में म्यूजिक ना चलाएं।
*वाहनों पर तेज आवाज करने वाले साइलेंसर का प्रयोग ना करें।
*नदी तालाब बांध एवं नहर में नशे की हालत में नहाने ना जाए।
*कोई भी दुर्घटना होने पर थाना सिटी कोतवाली एवं डायल 112 को कॉल करें।
