सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिला सक्ती में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां शासन के निर्देशानुसार की जा रही हैं।किसानों को धान बिक्री के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। किसानों को टोकन एवं धान बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर शासन द्वारा जारी राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
