विधायक के सवालों से खाद्य मंत्री दयालदास बघेल घिरते नजर आए। मंत्री ने अमानक चावल खरीदी की बात स्वीकारी। इस मामले एक कनिष्ठ सहायक एवं एक तकनीकी कनिष्ठ सहायक को निलम्बित करने की बात सामने आई। विधायक ब्यास कश्यप ने इसे संगठित अपराध बताते हुए विभाग के बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की। कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में पीआईएल दाखिल करने की बात विधायक ब्यास कश्यप ने कही है। मंत्री दयालदास बघेल द्वारा विभाग के अन्य कर्मचारी अधिकारियों पर कोई कार्यवाही का आश्वासन नहीं देने से नाराज विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया।
