- आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा के नेतृत्व में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय द्वारा टिम के साथ रेड कार्यवाही कर आरोपी दुर्गेश कुमार देवांगन उम्र 34 साल निवासी धनवारपारा बम्हनीन थाना अकलतरा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ महिला आरोपी कौशिल्या तेंदुलकर उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्रमांक 16 नायकटांड़ अकलतरा के कब्जे से 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 5600/₹ बरामद किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, asi राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर, आरक्षक राजू भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।
