जांजगीर। गुरु घासीदास सतनामी समाज वैवाहिक समिति, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दिनांक 22 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन जांजगीर में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथि, बड़ी संख्या में युवक-युवतियां एवं उनके परिजन उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर डी. एल. अनंत (अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन विभाग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आलोक नाथ मंगलम (एम.डी., जिला अस्पताल जांजगीर) ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विजय कुमार लहरें (जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद) तथा विशिष्ट अतिथियों में बी. आर. रत्नाकर (प्राचार्य एवं जिला अध्यक्ष, अजाक्स जांजगीर), ए. डी. आजाद, साहित्यकार हरप्रसाद निडर, डॉ. चंद्रशेखर खरे (कृषि वैज्ञानिक), अधिवक्ता लक्ष्मी लहरें, श्री धनीराम बंजारे सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को एक सशक्त एवं सुसंस्कृत मंच प्रदान करना था, जहां वे पारस्परिक परिचय के माध्यम से वैवाहिक संबंधों की दिशा में सकारात्मक पहल कर सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय प्रस्तुत किया, जिससे आपसी समझ और संवाद को प्रोत्साहन मिला।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार, नशामुक्ति एवं पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए अध्यक्ष श्री उमेश कुमार महिलांगे की विशेष प्रशंसा की और इसे समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम की सफलता में आयोजन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं समाज के सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। सभी ने समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। समिति द्वारा सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
सम्मेलन के साथ आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कीं। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
समिति ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी के सहयोग, सहभागिता एवं उत्साह के बिना इस आयोजन की सफलता संभव नहीं थी। आप सभी ने अपने अमूल्य समय, ऊर्जा एवं समर्थन से इस सम्मेलन को अविस्मरणीय बना दिया।
समिति ने भविष्य में भी समाजहित में इस प्रकार के रचनात्मक एवं प्रेरणादायक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सभी से सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा की है।
कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वालों में अध्यक्ष उमेश कुमार महिलांगे, उपाध्यक्ष महेश महिलांगे, रोहित खूंटे, डॉ. विजय मनहर, योगेश बनर्जी, चंद्रकुमार मिरी, जगजीवन बनर्जी,रामस्वरूप लहरें, हरप्रसाद बंजारे, कमलनारायण भारद्वाज, चंद्रकांत रात्रे, केशव प्रसाद जांगड़े, समीर रात्रे, वेदप्रकाश धिरहे, दूजराम मिलन, अजय निराला, बी. आर. सुमन, विजय मिरी, डी. आर. कुर्रे, पी. बनर्जी, डॉ. धरम लहरें, तेरस रात्रे, कोमल महिलांगे, अश्वनी बर्मन, जयश्री रात्रे, खेमकुमारी घृतलहरे, गिरजा लहरें, लक्ष्मीन, घनश्याम पाटले, अनिल कुर्रे, अभिनव, धरम लाल राय, विजय बंजारे, मनोज खुटेश्वर, संजुलता खुटेश्वर, आशीषराज पाटले, अनिल कुर्रे, अनिता खरे, रेशम लाल खरे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन बालचंद भारती (प्राचार्य) द्वारा किया गया।
जय सतनाम 🙏
गुरु घासीदास सतनामी समाज वैवाहिक समिति, छत्तीसगढ़
