- पूर्व में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है
- आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 331(5), 305 (ए), 3(5) BNS कायम कर भेजा गया गया न्यायिक रिमांड पर
विवरण प्रार्थी सुदीप कुमार निवासी राहौद शिवरीनारायण दिनांक 19.03.26 को सुबह 7:55 बजे अपने मकान से नीचे उतर कर नीचे का दरवाजा खोलकर अंदर गया उसी समय 8:00 बजे चार व्यक्ति दरवाजा के अंदर घुसा था मकान अंदर से दो मोबाइल एप्पल कीमती 80000 रूपये तथा एक नग सैमसंग कीपैड मोबाइल कीमती 1000 एवं काउंटर से अन्य सामान चोरी कर लिए थे प्रार्थी द्वारा चोरी करते देख विरोध करने पर चारों लड़को के द्वारा प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को इसे जमीन पर पटक कर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट किये तीन लड़के भाग गए तो यह बाहर निकाल कर चिल्लाया तो एक व्यक्ति आया तब प्रियेश कुमार बर्मन निवासी केसला को पकड़ लिए वही उनके अन्य साथीगण जो मौका पाकर भाग गए है प्रार्थी का दो नग मोबाइल एप्पल व सैमसंग कीपैड कीमती 81000 रूपये को चोरी कर ले गया ।
प्रकरण में आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण के आरोपी रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू एवं श्यामजी सिन्हा उर्फ बूटी निवासी अकलतरा जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। दोनों आरोपी को मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ घटना घटित करना जुर्म करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू पिता सतीश निर्मलकर उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 14, नया थाना के बगल अकलतरा थाना अकलतरा
- श्यामजी सिन्हा उर्फ बुटी पिता कोमल सिन्हा उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 15 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
- उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, सउनि ,आर पी बघेल , प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय, आरक्षक श्रीकांत सिंह, विवेक सिंह, आरक्षक यशवंत पाटले एवं, पुलिस सहायता केंद्र राहोद थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।
