मारपीट के मामले में FIR दर्ज नहीं करना दबाव बनाकर दोनों पक्षों को थाना में समझौता करानाविवरण दिनांक 27.03.2026 की रात्रि लगभग 08 बजे आवेदक प्रकाश नोरगे निवासी ग्राम रोगदा थाना अकलतरा द्वारा आरोपी विनोद एवं अन्य के विरूद्ध मारपीट की रिपोर्ट करने थाना अकलतरा जाने पर थाने में उपस्थित उप निरी. कृष्ण कुमार साहू द्वारा तत्काल विधिसम्मत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध न कर दबाव बनाकर दोनों पक्षों का थाना में समझौता करा देना इस प्रकार उप निरी. कृष्ण कुमार साहू द्वारा नियमानुसार विधिसम्मत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध न कर लापरवाही प्रदर्शित करने के मामले की गंभीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने तत्काल उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है। मामले की जांच SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को सौंपा गया है।