जिला प्रशासन एवं थाना चम्पा पुलिस की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा
संलिप्त रेत माफियाओं के 03 हाइवा, 01 ट्रैक्टर वाहन जप्त
पिपरदा एवं हाथनेवरा घाट नदी में बिना चालक के हाइवा वाहन मिला, जिसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैंथाना चांपा, बिर्रा, बम्हनीडीह क्षेत्रांतर्गत के नदी में स्थित रेत घाट में बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन कर सीमावर्ती जिला सक्ति व जांजगीर-चांपा क्षेत्र में लगातार रेत परिवहन करने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में अवैध रेत परिवहन भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप (रापुसे.) के कुशल मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। कि इसी क्रम में अंतर जिला प्रशासन एवं पुलिस थाना चांपा की संयुक्त टीम द्वारा नदी घाट में मौके पर जाकर अवैध रेत भण्डारण व परिवहन में संलिप्त रेत माफियाओं के वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।