बैंकों में आने जाने वाले लोगों पर रखी जा रही है पुलिस सतत निगरानी
बैंकों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे सतत चालू रखने, बैंक अलार्म सिस्टम को सक्रिय स्थिति में रखने समझाइश दिया गयाजिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त बैंकों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा बैंक प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैंक परिसरों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे सतत चालू रखने, बैंक अलार्म सिस्टम को सक्रिय स्थिति में रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर लगातार निगरानी बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को यह भी समझाइश दी कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।