⏺️ आरोपी -. मुकुंद केशरवानी पिता कृष्णा केशरवानी उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र 10 भोगहापारा शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
*⏺️ जप्ती -. 1 नगदी रकम 13000 रूपये
2. एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल कीमति 10000 रूपये
⏺️ आरोपी के विरूध्द धारा – 06, 07 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ श्रीमती निवेदिता पाल (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सतरूपा तारम उ.पु.अधी. महोदय (अजाक) के मार्गदर्शन मे थाना शिवरीनारायण मे सट्टा खेलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है, जिसमे मुखबिर सूचना पर दिनांक 10.04.2026 को रेड कार्यवाही कर आरोपी मुकुंद केशरवानी पिता कृष्णा केशरवानी उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र 10 भोगहापारा शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर- चांपा को मोबाईल मे आनलाईन सट्टा खेलाते रंगे हाथो पकडा जाकर आरोपी के कब्जे से (1) सटृटा मे लगे नगदी रकम 13000 रूपये (2) एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल की 10000 रूपये बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा – 06, 07 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 138/26 धारा – 06, 07 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11.04.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रआर. विरेन्द्र कुमार टण्डन, आर. प्रवीण साहू, राजेश कौशिक, बलराम यादव, एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का योगदान रहा।
