चाम्पा – नगर पालिका चाम्पा मे जनगणना हेतु लिपिको की ड्यूटी प्रगणक के रूप मे लगायी गयी है l ज्ञात हो कि जनगणना का कार्य 01 मई से 30 मई तक किया जाना है l जिसके लिए जनगणना की ड्यूटी विद्यालयों के कर्मचारियों की लगायी गयी है l शासन द्वारा नियमानुसार प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला के सहायक शिक्षकों व शिक्षकों की ड्यूटी प्रगणक के रूप मे लगायी जानी है l इस नियम का पालन जिले मे सभी तहसील अंतर्गत भी किया जा रहा है l किन्तु नगर पालिका चाम्पा मे अलग ही नियम देखने को मिला है l शहर के कई शिक्षकों का नाम जनगणना कार्य हेतु ट्रेनिंग आदेश मे नदारद है l और शहर के डी डी ओ प्राप्त संस्थाओ के सभी लिपिको की ड्यूटी प्रगणक के रूप मे लगा दी गयी है l
आज छः ग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष कौशलेश सिंह क्षत्री के नेतृत्व मे नगर के सभी लिपिको ने ट्रेनिंग सेंटर मे नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी राम संजीवनी सोनवानी से भेंट कर ज्ञापन सौपा l
कौशलेश सिंह क्षत्री ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी नियम मे प्राथमिक व मिडिल स्कूल के शिक्षकों की ड्यूटी प्रगणक के रूप मे लगायी जानी है l पूरे प्रदेश मे सभी तहसीलो मे भी इसी नियम के तहत प्रगणक की ड्यूटी लगायी जा रही है l
किन्तु नगरपालिका चाम्पा मे नियम को दरकिनार क़र लिपिको की ड्यूटी लगा दी गयी है l नगर स्थित कई स्कूलो के शिक्षको का नाम उक्त ड्यूटी आदेश मे नहीं है l उक्त शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगना समझ से परे है l
शासन द्वारा ऐसे कर्मचारी जो गर्भावस्था मे हो, गंभीर बीमारी वाले हो, दिव्यांग हो या वर्तमान मे कुछ महीनों मे सेवनिवृत होने वाले हो, उन्हें ड्यूटी से मुक्त किया जा सकता है, लेकिन बिना पर्याप्त कारण के ड्यूटी नहीं लगना उच्च कार्यालयों की लापरवाही माना जा सकता है l या यों कहे कि कर्मचारी /शिक्षक का ऊंचा पहुंच भी उन्हें ड्यूटी से बचाया होगा l
चाम्पा मे स्थित सभी हायर सेकण्डरी स्कूल शासन से आहरण संवितरण (डी डी ओ )प्राप्त संस्था है l जिसमे आसपास के कई स्कूल का डी डी ओ पावर है और सैंकड़ो शिक्षकों कि वेतन व्यवस्था भी है l ऐसे मे डी डी ओ के सभी लिपिको की ड्यूटी लगना समझ से परे है l
संघ ने मांग की है कि सभी लिपिको को जनगणना मे प्रगणक कार्य से मुक्त किया जाए l
संघ के जिलाध्यक्ष विशाल वैभव ने नगर पालिका चाम्पा के द्वारा नगर में पर्याप्त शिक्षक होने के बावजूद लिपिक कर्मचारियों का जनगणना प्रगणक में नियम विरुद्ध ड्यूटी आदेश जारी करने पर निंदा करते हुए यह बयान जारी किया है कि समय रहते जनगणना आदेश में संशोधन नहीं होता है तो कलेक्टर से इस संबंध में चर्चा की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जाएगी।। नगर पालिका अधिकारी के इस प्रकार की तानाशाही रवैया लिपिक संघ बर्दास्त नहीं करेगा l
ज्ञापन सौपने वालो मे कौशलेश सिंह क्षत्री उप प्रान्तध्यक्ष छ ग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, जितेंद्र साहू स ग्रेड -2,श्री कमलेश कुमार शुक्ला स ग्रेड 2, कृष्णा यादव स ग्रेड 2,चंद्र प्रकाश यादव स ग्रेड 3, श्रीमती कविता कांत स ग्रेड 3, श्रीमती सीता देवी स ग्रेड 3, संतोष यादव स ग्रेड 3, उदित नारायण कँवर स ग्रेड 03 आदि सभी संस्था के लिपिक उपस्थित रहे l
