गिरफ्तार आरोपी – रघुवीर सिंह ठाकुर उम्र 33 साल निवासी भैसो थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
आरोपी के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड परजांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर सूचना पर थाना पामगढ पुलिस द्वारा आरोपी रघुवीर सिंह ठाकुर के कब्जे से 24 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4800/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, सउनि सरोज पाटले, म.प्रआर. मंजू सिंह, आरक्षक मुकेश कमलेश, चंद्रशेखर कैवर्त्य, श्याम ओग्रे, विनोद मनहर, सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।